IMG 20240403 WA0247 नर सेवा नारायण सेवा का साकार रूप है मूंधड़ा फाऊंडेशन : शालिनी बजाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मूंधड़ा फाउंडेशन द्वारा निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के दूसरे चरण में 9 घुटना रोगियों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण हेतु अहमदाबाद रवाना किया । इस अवसर पर उपस्थित सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि मूंधड़ा फाऊंडेशन नर सेवा नारायण सेवा का साकार रूप है । वर्तमान के इस भाग दौड़ भरे जीवन में जहां परिवार के सगे भी अपनों की सेवा से हाथ पीछे खींच लेते हैं वहीं मूंधड़ा फाउंडेशन जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को समझकर उनके कष्टों का निवारण कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने में लगा है । मूंधड़ा फाउंडेशन की समाज से कमाया हुआ समाज को समर्पित की भावना को अन्यों के लिए प्रेरणादायी बताया । शालिनी बजाज ने सभी घुटना रोगियों से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि फाऊंडेशन द्वारा मार्च माह में घुटना प्रत्यारोपण प्रकल्प के तहत 10 रोगियों का अहमदाबाद के के.डी. अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण करवाया गया था । इस अवसर पर पवन पचीसिया, संतोष आसोपा एवं देविकिशन यादव आदि उपस्थित हुए।


Share This News