IMG 20240403 WA0233 कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल ने किया जनसंपर्क Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल ने बुधवार को नोखा विधानसभा के जेगला,जांगलू, पिंथरासर, जयसिंहदेसर मगरा, बंधाला, मुंजासर, धरनोक, साईसर, कुम्भासरिया, ढ़ीगसरी, पांचू, भादला, सरूण्डा,कक्कू ,स्वरूपदेसर, केड़ली, बन्धड़ा, सिलवा, दावा,चरकड़ा तथा कंवलीसर में  जनसंपर्क किया। इस मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं में बोलते हुए मेघवाल ने कहा कि बीकानेर संसदीय क्षेत्र में सड़कें,रेल और मूलभूत सुविधाओं को सुचारू करना मेरा लक्ष्य होगा।  गांव-ढाणी के अंतिम पंक्ति के हितों की आवाज को बुलंद करूंगा। इस अवसर पर विधायक सुशीला डूडी ने कहा कि  हर चुनाव में महज वादे करते और जब उनको निभाने का समय आता तो क्षेत्र से नदारद रहते। जिला प्र्रमुख मोडाराम मेघवाल,देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, युवा नेता अतुल डूडी, पूर्व मंत्री मदन गोपाल मेघवाल सहित बड़ी तादात में कांग्रेस के पदाधिकारी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी,जिला परिषद,पंचायत समिति के सदस्य, सरपंच, पंच मौजूद रहे।


Share This News