ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240202 185843 बीकानेर : महाराजा श्रीसार्दुल सिंह की प्रतिमा का अनावरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

DSC 3510 बीकानेर : महाराजा श्रीसार्दुल सिंह की प्रतिमा का अनावरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Inaugration of HH maharaja sadul singh ji statue bikaner

Thar पोस्ट , न्यूज। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में शुक्रवार को अधिष्ठाता कार्यालय सार्दुल सदन के सामने तत्कालीन महाराजा श्री सार्दुल सिंह की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह जी ट्रस्ट की अध्यक्षा, प्रिसेंस राज्यश्री कुमारी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रिसेंस राज्यश्री कुमारी ने अपने उद्बोधन में तत्कालीन महाराजा सार्दुल सिंह जी के जीवन वृतांत को बताते हुए महाराजा करणी सिंह जी, गंगा सिंह जी एवं राजपरिवार द्वारा जनमानस एवं देश विकास के लिए किए गए अनुकरणीय कार्यो का जिक्र किया। अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने कहा कि आजादी के बाद राज्यों के एकीकरण में बीकानेर के महाराजाओं की अहम भूमिका रही है। हम महाराजा गंगा सिंह जी ट्रस्ट एवं महाराजा राय सिंह जी ट्रस्ट के हमेशा आभारी है जिन्होंने सदैव विश्वविद्यालय को पशु उपचार हेतु उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरण, संसाधन एवं हेरिटेज बिल्डिंग के संरक्षण हेतु सहयोग दिया है। इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा महाराजा सार्दुल सिंह की प्रतिमा का महाविद्यालय के सार्दुल सदन में अनावरण किया गया। यह हमारे लिए गर्व की बात है। विश्वविद्यालय इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण हेतु हमेशा प्रयासरत रहेगा। प्रो. मनोज दीक्षित, कुलपति, एम.जी.एस.यू. ने कहा की बीकानेरवासी राजपरिवार के हमेशा से ही कृतज्ञ रहे है क्योकि राजपरिवार ने बीकानेर के विकास एवं उत्थान हेतु सदैव अग्रणी भागीदारी निभाई है। अधिष्ठाता प्रो ए.पी. सिंह ने सभी का स्वागत किया एवं राजघराने के इतिहास का विवरण करते हुए महाराजा सार्दुल सिंह के शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं राज्य एवं देश के उत्थान में योगदान का जिक्र किया। इस अवसर पर श्री हनुवंत सिंह जी दाऊदसर, गोविन्द सिंह जी खिवनसर सहित विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर का हुआ आयोजन

वेटरनरी विश्वविद्यालय के पशु अनुसंधान केन्द्र चांधन (जैसलमेर) द्वारा पशुपालन विभाग, भारत सरकार के पशुधन जागृति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को एक दिवसीय जागरूकता एवं पशु प्रजनन शिविर का आयोजन किया गया। केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. विष्णु कुमार विजय ने बताया कि शिविर में कुल 250 पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में 105 पशुओं का विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया तथा 1378 पशुओं हेतु मिनरल सप्लीमेंट एवं कृमिनाशक दवा का वितरण किया गया। शिविर में पशुपालन विभाग, जैसलमेर के उपनिदेशक डॉ. उमेश वारंगटीवर ने राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के डॉ. जय प्रकाश कच्छावा, डॉ. अशोक कुमार तथा ग्राम चांधन के जनप्रतिनिधि भेरू सिंह भाटी का शिविर के आयोजन में सहयोग रहा।


Share This News