ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220806 225049 बीकानेर में पति पत्नी ने की आत्महत्या, इस कॉलोनी की घटना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट निज। बीकानेर के गांधी नगर क्षेत्र में स्थित एक मकान में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव अब मोर्चरी में रखे गए हैं। इसी कमरे में एक बच्ची मिली है, जो फिलहाल पुलिस के संरक्षण में है।सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।गांधी नगर में हाल ही में बने नए अम्बेडकर भवन के पास ही किराए के मकान में रहने वाले अमित और उसकी पत्नी पूनम ने पंखे के हुक से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। एक चार साल की बच्ची भी है, जो इसी कमरे में रो रही थी आसपास के लोगों ने रूम को खोला तो उसमें दोनों के शव लटक रहे थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बीछवाल पुलिस ने दोनों को फंदे से उतराकर पीब
अस्पताल भेजा, जहां मृत घोषित कर दिया गया। दोनों शव को मोर्चरी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी राजकुमार खड़गावत व ताहिर हुसैन भी पहुंचे।
इन्हीं लोगों ने शव मोर्चरी में रखवाया था।
किराए पर रहते थे मृतकों के पड़ौसियों ने बताया
दोनों दोनों यहां सांखला भवन के पास किराए के घर में रहते थे। पति-पत्नी सुबह से नजर नहीं आए थे। किसी परिचित ने घर पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो आवाज नहीं आई।
बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी, तो दरवाजा जबरन खोला गया। अंदर दोनों के शव लटक रहे थे। आशंका है कि आज सुबह या फिर देर रात में दोनों ने सुसाइड कर लिया।


Share This News