ताजा खबरे
IMG 20220712 222522 चोरों ने मंदिरों को भी बनाया निशाना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में चोर घरों और दुकाने के अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे है। ताजा मामला बज्जु थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां चोर मंदिर से चांदी का छत्र व नगदी पार कर ले गए। इस संबंध में मंदिर के पुजारी ने थाने में लिखित परिवाद देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार गिराजसर स्थित नखत बन्ना मंदिर में रहने वाले महेश नाथ पुत्र कैलाश नाथ ने बज्जु थाना में परिवाद दिया की 26 जनवरी की रात्रि को अज्ञात चोरों ने नखत बन्ना मंदिर से चांदी का छत्र व मंदिर में रखी नगदी चुरा ली है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है व जांच बज्जु थाना के हैड कांस्टेबल डालूराम को सौंपी गई है।


Share This News