IMG 20231225 094839 37 हज़ार महिलाओं ने एक साथ महारास कर बनाया अनूठा रिकॉर्ड Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

IMG 20231225 095002 37 हज़ार महिलाओं ने एक साथ महारास कर बनाया अनूठा रिकॉर्ड Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय

Thar पोस्ट, न्यूज। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में हज़ारों महिलाएं ऐसे खो गई कि एक अनूठा रिकॉर्ड बन गया। जिसने भी देखा वह भक्ति में लीन हो गया। गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थस्थल द्वारका में 37,000 से भी अधिक अहीर समुदाय (यादव समुदाय) की महिलाओं ने मिलकर महारास का आयोजन किया। महारास का ऐसा आयोजन वर्षों तक याद किया जाएगा। यह महारास अपने आकार के साथ-साथ भक्ति और समर्पण के भाव के लिए भी चर्चा में है। इस भव्य आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ड्रोन कैमरे जरिए शूट किया गया है।कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय यादव समाज और अहिरानी महिला मंडल द्वारा किया गया था। जिसमें 37,000 महिलाएं शामिल हुईं। आयोजन स्थल को नंदधाम परिसर का नाम दिया गया था। इस महारास का उद्देश्य सामाजिक सद्भावना और महिला सशक्तीकरण का संदेश देना था। 37,000 से अधिक महिलाओं का एक साथ एक जगह पर डांस करना एक अनोखा रिकॉर्ड है। जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। द्वारका का यह महारास ऐतिहासिक रहा। यह आयोजन आने वाले वर्षों तक लोगों को याद रहेगा। 37000 अहीर महिलाओं ने इस भक्तिमय महारास का इतिहास रचा। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और महारास के भव्यता की खूब सराहना की।


Share This News