ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231225 094839 37 हज़ार महिलाओं ने एक साथ महारास कर बनाया अनूठा रिकॉर्ड Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20231225 095002 37 हज़ार महिलाओं ने एक साथ महारास कर बनाया अनूठा रिकॉर्ड Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में हज़ारों महिलाएं ऐसे खो गई कि एक अनूठा रिकॉर्ड बन गया। जिसने भी देखा वह भक्ति में लीन हो गया। गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थस्थल द्वारका में 37,000 से भी अधिक अहीर समुदाय (यादव समुदाय) की महिलाओं ने मिलकर महारास का आयोजन किया। महारास का ऐसा आयोजन वर्षों तक याद किया जाएगा। यह महारास अपने आकार के साथ-साथ भक्ति और समर्पण के भाव के लिए भी चर्चा में है। इस भव्य आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ड्रोन कैमरे जरिए शूट किया गया है।कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय यादव समाज और अहिरानी महिला मंडल द्वारा किया गया था। जिसमें 37,000 महिलाएं शामिल हुईं। आयोजन स्थल को नंदधाम परिसर का नाम दिया गया था। इस महारास का उद्देश्य सामाजिक सद्भावना और महिला सशक्तीकरण का संदेश देना था। 37,000 से अधिक महिलाओं का एक साथ एक जगह पर डांस करना एक अनोखा रिकॉर्ड है। जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। द्वारका का यह महारास ऐतिहासिक रहा। यह आयोजन आने वाले वर्षों तक लोगों को याद रहेगा। 37000 अहीर महिलाओं ने इस भक्तिमय महारास का इतिहास रचा। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और महारास के भव्यता की खूब सराहना की।


Share This News