Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में यहां रात को खाना खाकर ढाणी में सोए युवक का शनिवार सवेरे संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। उक्त मामला श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है। प्रथम दृष्टया में युवक का गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक देराजसर गांव में डूंगरराम भादू अपने खेत में ढाणी बनाकर परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। शनिवार सवेरे परिजन उठे तो ढाणी के बाहर वाले कमरे में डूंगरराम के पुत्र महेन्द्र (25) का शव मिला। इसकी सूचना देने पर मौके पर पहुंचे शेरुणा पुलिस थानाधिकारी इन्द्रपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।