IMG 20220712 222522 20 बीकानेर में 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। छात्रा गर्भवती हो गई थी और उसका दो दिन पहले भ्रूण गिर गया। पीड़िता के परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ कालू थाने में मामला दर्ज कराया है। कालू एसएचओ लखविन्द्र सिंह के अनुसार घटना तीन से चार माह पहले की है। 15 वर्षीय किशोरी स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद अज्ञात युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई। अब किशोरी गर्भवती हो गई। डरी सहमी बालिका ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी परिजनों को दी। 21 दिसंबर को भ्रूण गिर गया। पुलिस ने किशोरी के पर्चा बयान दर्ज किए हैं। एसएचओ सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक पीड़िता इन दिनों अपने ननिहाल गई हुई थी। वहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। तेज पेट दर्द की शिकायत हुई। तब परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्ची के गर्भवती होने परिजनों को जानकारी दी। तब पीड़िता से परिजनों ने पूछा तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता आरोपी का नाम-पता नहीं जानती। पीड़िता के भर्ती होने पर छतरगढ़ पुलिस ने पर्चा बयान लिए और घटना कालू थाने की होने पर कालू थाने में इत्तला की।


Share This News