IMG 20231123 090506 83 गोपाल आचार्य व रंगीला स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20231224 WA0014 गोपाल आचार्य व रंगीला स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर बार एसोसिएशन के तत्वाधान में बीकानेर के स्थानीय बार रूम में श्री गोपाल आचार्य स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता में 6वें व अन्तिम चक्र में बजरंग प्रजापत (5.5) ने प्रथम बोर्ड पर नवरतन तवंर (4.5) का विजय अभियान रोक कर उन्हे आसानी से हराते हुए प्रतियोगिता पर लगातार दूसरी बार कब्जा बनाये रखा। प्रेमरतन छींपा व राजीव नारायण जोशी ने पांच पांच अंक बनाये लेकिन शतरंज के नियमों के तहत दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वंही नवरतन तवंर व राकेश गौड ने साढे चार अंक बनाते हुए चौथा व पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 65 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग में श्री पाबुराम धायल (4) ने प्रथम तथा धनेसिंह राठौड (3.5) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 55 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वर्ग में नवरतन तंवर (4.5) ने प्रथम व मनोहरलाल ज्याणी (3) ने दुसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के संयोजक श्री धन्नेसिंह राठौड के अनुसार प्रतियोगिता के रिजल्ट निम्नानुसार रहे
बजरंज प्रजापत को प्रथम, प्रेमरतन छींपा को द्वितीय तथा राजीव नारायण जोशी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नवरतन तंवर विजेता तथा मनोहर लाल ज्याणी दुसरे स्थान पर रहे। वंही 65 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वर्ग में श्री पाबूराम धायल ने प्रथम, धनेसिंह राठौड ने दुसरा स्थान प्राप्त किया। रंगीला फाउंडेशन के तत्वावधान में खेल लेखक और समीक्षक स्व. झंवरलाल व्यास रंगीला की स्मृति में 17वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रविवार को नालंदा स्कूल में प्रारंभ हुई। पहले दिन अंडर 15, अंडर 19 तथा सीनियर वर्ग में विभिन्न शातिर संयुक्त बढ़त पर रहे।प्रतियोगिता संयोजक एड. जुगल किशोर व्यास ने बताया कि अंडर 15 पुरुष वर्ग में आर्यनील पुरोहित, आयुष्मान ओझा, मधुर स्वामी, लक्ष्य हर्ष, मानवेंद्र सिंह कपिल जोशी एवं विश्वास जोशी तथा अंडर 15 महिला वर्ग में अनन्या सांखला, अन्वेषा व्यास तथा अवंतिका जोशी ने तीन-तीन अंक हासिल किए। वहीं अंडर-19 पुरुष वर्ग में दक्ष सिंह, निखिल जनागल तथा हरमन सिंह और अंडर 19 महिला वर्ग में मिताली व्यास तथा युक्ति हर्ष ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर संयुक्त बढ़त पर रहे।उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग में आकाश स्वामी, हर्षवर्धन सिंह परिहार तथा दीवान सिंह राठौड़ ने सभी दो-दो मुकाबले जीतकर पहले दिन संयुक्त बढ़त बनाई।इससे पहले वरिष्ठ शातिर रामकिशन चौधरी (69 वर्ष) तथा आर्बिटर रामकुमार ने मोहरे चलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में लगभग 150 शातिर भाग ले रहे हैं। इनमें 53 महिला शातिर भी हैं। प्रतियोगिता में 6 वर्षीय सक्षम सिंह सांखला और साढ़े छह वर्षीय शिवम छिपा और जीविका पवार भी प्रतियोगिता में भागीदारी निभा रहे हैं।पहले दिन के खेलों में आर्बिटर के रूप में डीपी छींपा, एसएन करनानी, उषा उपाध्याय तथा भानु आचार्य ने भागीदारी निभाई। इस दौरान खेल लेखक स्वर्गीय झंवरलाल व्यास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर रंगीला फाउंडेशन के संरक्षक दुर्गा शंकर आचार्य, अध्यक्ष बसंत आचार्य, रोहित व्यास, मधुसूदन व्यास, राजेंद्र व्यास, विकास छंगाणी, विनीत व्यास, अंशुमान आचार्य तथा अनंत नारायण व्यास आदि मौजूद रहे।

IMG 20231223 WA0224 गोपाल आचार्य व रंगीला स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News