Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आए है। साईबर ठगी का ताज़ा मामला बीकानेर करणीनगर से सामने आया है। जहां ठग ने महिला के बैंक अकाउंट से लाखों रुपए साफ कर दिए। जब महिला को इस संबंध में पता चला तो उसने अपने पति को बताया पति वीरेंद्र नेत्रा साईबर थाने पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट के अनुसार उनकी धर्मपत्नी का बैंक खाता आईसीआईसीआई बैंक शाखा वेटेनरी कॉलेज राजूवास बीकानेर में हैनौ अगस्त को फ्रोडर ने उनकी पत्नी को बैंक मैनेजर राजवीर नाम से फोन किया और कहा आपके मोबाइन नंबर पर एप डाउनलोड करने के लिए भेजी है। उसे डाउनलोड कर केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा इस पर मेरी धर्मपत्नी ने एप डाउनलोड कर ली और उसके कहे अनुसार आगे के स्टेप पूरे किये। जिससे धोखाधड़ी करके धर्मपत्नी के बैंक अकाउंट से साइबर ठग ने 884000 रुपए निकाल लिये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू की है। बीकानेर में शहर के परकोटे में भी कई लोगों के साथ ठगी हो चुकी है।