ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 2 बीकानेर में साइबर ठगी, महिला को चुना लगाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आए है। साईबर ठगी का ताज़ा मामला बीकानेर करणीनगर से सामने आया है। जहां ठग ने महिला के बैंक अकाउंट से लाखों रुपए साफ कर दिए। जब महिला को इस संबंध में पता चला तो उसने अपने पति को बताया पति वीरेंद्र नेत्रा साईबर थाने पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट के अनुसार उनकी धर्मपत्नी का बैंक खाता आईसीआईसीआई बैंक शाखा वेटेनरी कॉलेज राजूवास बीकानेर में हैनौ अगस्त को  फ्रोडर ने उनकी पत्नी को बैंक मैनेजर राजवीर नाम से फोन किया और कहा आपके मोबाइन नंबर पर एप डाउनलोड करने के लिए भेजी है। उसे डाउनलोड कर केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा इस पर मेरी धर्मपत्नी ने एप डाउनलोड कर ली और उसके कहे अनुसार आगे के स्टेप पूरे किये। जिससे धोखाधड़ी करके धर्मपत्नी के बैंक अकाउंट से साइबर ठग ने 884000 रुपए निकाल लिये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू की है। बीकानेर में शहर के परकोटे में भी कई लोगों के साथ ठगी हो चुकी है।


Share This News