ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 8 बीकानेर : प्रेम प्रसंग में युवक की गई जान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। एक युवक की पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। डेढ़ दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बीकानेर संभाग में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक के चाचा ने महिला समेत डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। दरअसल, मामला गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के भरवाना गांव का है। मंडोली कला भिवानी हरियाणा निवासी हवा सिंह ने बतसश्स कि उसका भतीजा मनदीप (22) बचपन से गांव शेरड़ा पीएस भिरानी में अपने बुआ के यहां रहता था। शेरड़ा की राजबाला नाई से भतीजे का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। आरोप है कि बुधवार की रात राजबाला ने अपने ससुराल भरवाना में मनदीप को फोन करके बुलाया और वहां राजबाला के ससुराल वालों ने मंदीप को घर में बंद कर लाठी -डण्डों से पीट- पीटकर अधमरा कर दिया, फिर आरोपियों ने गांव के सरपंच के पुत्र जयसिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। सरपंच पुत्र की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से गंभीर रूप से घायल मंदीप को छुड़ा कर भादरा के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसे हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। हनुमानगढ़ ले जाते समय नोहर के निकट मंदीप की मौत हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने भरवाना निवासी मेवासिंह नाई,मेवा सिंह की पत्नी, विजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश, सोनू देवी पत्नी विजेंद्र,कृष्ण पुत्र ओमप्रकाश, राजबाला पत्नी कृष्ण, मोहन लाल पुत्र महेंद्र नाई, सुरता पत्नी मोहन लाल व 8-10 अन्य के खिलाफ पीट-पीटकर हत्या करने का मामला दर्ज किया है।


Share This News