ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 81 बीकानेर : हंसेरा की पूर्व सरपंच 5 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।जिले की लूणकरणसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हंसेरा की पूर्व सरपंच धापू देवी को पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने हेतु 5 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत किए गए निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत सही पाए जाने पर लूणकरणसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हंसेरा के पूर्व सरपंच धापू देवी के विरुद्ध राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1996 की धारा 22 (2) तथा स्कोर पंचायती राज नियम 1996 की धारा 22(7) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके तहत धापू देवी को अगले 5 वर्ष तक पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि शिकायत की जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बीकानेर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हनुमानगढ़ तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) के द्वारा करवाई गई। जांच के बाद धापू देवी को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया। इस दौरान धापू देवी द्वारा ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जांच अधिकारी की रिपोर्ट से सहमत होते हुए संभागीय आयुक्त ने यह आदेश जारी किए।


Share This News