ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230331 WA0136 900 कन्याओं का हुआ पूजन, भजनों से गूंजा भांडाशाह जैन मंदिर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल एवं माँ सती माता भक्त मंडल की ओर से भांडाशाह जैन मंदिर में कन्या पूजन किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश छंगाणी ने बताया कि पं. राजेन्द्र किराडू के नेतृत्व में पुखराज भादाणी व प्रमोद छंगाणी ने मातारानी का वैदिक मंत्रोचार से पूजन करवाया। कन्या पूजन में कुशाल सिंह मेड़तिया-कृष्णा कंवर, राजेश छंगाणी-शांति देवी उपस्थित रहे। इस असर पर मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, बबला महाराज, अविनाश जोशी, विजयमोहन जोशी का आतिथ्य रहा। पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में राजेश रंगा, शिवभगवान अग्रवाल, प्रमोद छंगाणी, लखपत छंगाणी, मुकेश भादाणी, पंकज तंवर, भैरू ओझा, सुरेन्द्र ओझा, मनीष छंगाणी, गिरिराज भादाणी, जीतू छंगाणी, मनु अग्रवाल, सिद्धान्त वशिष्ठ, अशोक गौड़, किरण बाणिया, मयंक गौड़, यश छंगाणी, नारायण छंगाणी, हनुमान तँवर, सन्नू व्यास, नारायण व्यास, अमित ठाकुर, सुमित ठाकुर, पूनमचंद राठौड़, प्रभु छंगाणी, अशोक छंगाणी, मदन आचार्य की सहभागिता रही। कन्या पूजन के साथ ही सुनील तंवर व महिलाओं ने गणगौर के गीत और माताजी के भजन की प्रस्तुति दी। आयोजन से जुड़े शंकर सेवग ने बताया कि लगातार आठ वर्षों से यह आयोजन होता रहा है। इस बार 1000 कन्याओं का लक्ष्य था और 900 कन्या का पूजन किया गया। हाऊराम व दाऊलाल छंगाणी ने आभार ज्ञापित किया। आयोजन से जुड़े विष्णु अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पत्रकार भवानी जोशी, शिव भादाणी, आरसी सिरोही, बबला महाराज, पं. राजेन्द्र किराड़ू, डॉ. राहुल व्यास का सम्मान किया गया।


Share This News