ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230330 WA0212 1 बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव की गहमागहमी शुरू, ये है दावेदार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। क्लब के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने है। चुनाव मतदान की तिथि 2 अप्रैल रखी गई है। इसके लिए मतदान स्थल सूचना केंद्र रखा गया है। करीब 136 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि इसमें कुछ और नाम जुड़ने शेष है। चुनाव लड़ने की मंशा जता चुके पत्रकारों ने अपने साथियो से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव में कौन कौन प्रत्याशी है ? यह बात खुलकर सामने नहीं आई है। लेकिन भवानी शंकर जोशी, श्याम मारू, नीरज जोशी, जयनारायण बिस्सा, खुशाल सिंह, जितेंद्र व्यास, धीरज जोशी, राजेश छंगाणी , विक्रम जागरवाल , मोहम्मद अली पठान आदि पत्रकार विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने की मंशा जता चुके हैं। लेकिन तस्वीर तभी साफ हो पाएगी जब नामांकन भरे जाएंगे। बात यदि गुटबाज़ी की करें तो इसे यूं कहा जा सकता है कि बीकानेर में भी पत्रकार दो खेमों में बंटा हुआ है। हालांकि पत्रकारों के बीच किसी तरह का मनभेद या मतभेद नहीं है। खबरों व जन सरोकार, आमजन की समस्याओं को सामने लाने में सभी पत्रकार एक मंच व एक राय होकर कार्य करते है। लेकिन यहां खेमेबाजी है गुटबाज़ी नही है। जानकारी में रहे कि बीकानेर में आजादी से लेकर अभी तक पत्रकारिता का सुनहरा इतिहास रहा है। सीमित पत्रकारिता संस्थान व संसाधनों के बाद भी यहां के पत्रकारों ने अपने दम पर अखबार निकाल कर इस सत्य के व्यवसाय को जिंदा रखते हुए। सरकार व प्रशासन का ध्यान अपनी और आकृष्ट किया है।

IMG 20230330 WA0211 बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव की गहमागहमी शुरू, ये है दावेदार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News