ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230212 103632 80 मुस्लिम समाज की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मुस्लिम समाज बीकानेर की एक बैठक स्थानीय हसनेन ट्रस्ट में सामाजिक चेतना, शिक्षा एंव समाज में बढ़ रही कुरूतियो को पूर्णतय समाप्त करने हेतु रखी गई।एडवोकेट शब्बीर अहमद एंव पार्षद जावेद खान ने बताया कि बुद्धिजीवी लोगो ने अपने अपने विचार रखे साथ ही मुस्लिम महापंचायत टीम बीकानेर का गठन कर एक विशाल सभा करने का प्रस्ताव पारित भी किया।वरिष्ठ नेता सलीम भाटी एंव रशीद अहमद गौरी ने कहा कि आज समाज मे जागरूकता लाने की काफी आवश्यकता है, समाज को आगे बढ़ाने हेतु हम सबको एकजुट होकर चलना होगा।पूर्व यूआईटी चेयरमेन हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी कमजोर है, आज युवाओं को बेहतर विकल्प एंव सही दिशा की तरफ ले जाने का कार्य करना है।पार्षद जावेद पड़िहार एंव पार्षद आजम अली कायमखानी ने कहा कि जल्द ही शहर एंव देहात क्षेत्रों में संपर्क कर समाज के गणमान्य लोगों को साथ लेकर समाज के विकास हेतु एक मुहिम चलाने का कार्य करना है।
बैठक का संचालन उमरदराज पठान एंव फ़िरोज भाटी ने किया।शरीफ समेजा, पार्षद रमजान कच्छावा, पूर्व सरपंच सलीम कल्लर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागोरी, पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुदरत अली चौहान, पार्षद मुजाहिद हुसैन कुरेशी, पार्षद प्रतिनिधि अकबर अली खादी, ताहिर हसन क़ादरी, अब्दुल सत्तार कोहरी, मुजीब खिलजी, रेलवे नेता अल्ताफ अहमद हाली, पूर्व पार्षद हसन गौरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष फरमान कोहरी, अनवर अजमेरी, नासीर तंवर, एड. असलम खान, एन डी कादरी, जावेद मांगलिया, रमजान रंगरेज, हसनेन ट्रस्ट प्रबधंन कार्यकारिणी अध्यक्ष सैय्यद अख्तर अली, सचिव अब्दुल वाहिद, नवाब अली कायमखानी, आजाद भाटी, अता हुसैन क़ादरी, अलीमुद्दीन जामी, पूर्व पार्षद दीन मो मोलानी, सलीम भुटटो, लक्की पड़िहार, तारिक सुलेमानी, रहमत अली, सलीम कुरेशी, शोफीन सम्मा, अब्दुल रहमान लोदरा, सामाजिक कार्यकर्ता रफ्तार खान, मो. अली सुलेमानी, यकीनूदीन जागा, बरकत रंगरेज, एड. इशाक अली, माजिद भाटी, महबूब अली, एड. शमशाद अली, रियाजुद्दीन पंवार सहित सेकड़ो मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने समाज हित मे अपने अपने विचार रखे।


Share This News