ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230212 103632 79 महिलाओं के नाम पर प्रोपेर्टी खरीदने से ये होते है लाभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। भारत मे महिलाओं के नाम प्रॉपर्टी खरीदने से अनेक लाभ है। नारी को सक्षम बनाने के लिए सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में छूट और वित्तीय लाभ के कुछ खास इंतजाम किए हैं। सरकार की इन लाभकारी योजनाओं के इतने विस्तार के बाद भी अधिकांश महिलाओं को इनकी जानकारी नहीं होती है। सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में छूट और आर्थिक मोर्चे पर महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए सुविधाएं दे रखी हैं। 1 .अगर कोई महिला प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहे या फिर अपने नाम पर कोई जमीन या फ्लैट खरीदना चाहे तो बैंक उसे सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन मुहैया कराता है। ब्याज दर कम होने की वजह से महिलाओं का घर खरीदने का सपना आसान हो जाता है। 2 .यदि महिला किसी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन अपने नाम पर करवाती है तो कुछ राज्यों में उन्हें स्टाम्प ड्यूटी पर भी छूट मिलती है। राजधानी दिल्ली में पुरुषों को स्टाम्प ड्यूटी पर 6 प्रतिशत के हिसाब से भुगतान करना होता है, जबकि महिलाओं को इसमें 2 प्रतिशत की छूट मिलती है। यानी उन्हें स्टाम्प ड्यूटी पर केवल 4 प्रतिशत का ही भुगतान करना होता है। 3.महिलाओं को प्रॉपर्टी से संबंधि टैक्स पर भी छूट मिलती है। यह छूट नगम निगम द्वारा महिलाओं को दी जाती है। हालांकि टैक्स बेनेफिट्स आपको तभी मिल सकता है, जब वो प्रॉपर्टी महिला के नाम पर होगी। 4.यदि महिला के पास किसी प्रॉपर्टी की ऑनरशिप है तो इससे उसका नेगोसिएशन पावर भी इम्प्रूव होता है। चूंकि इस प्रॉपर्टी पर उसका अधिकार है, इसलिए वो पूर्ण स्वतंत्रता के साथ कोई भी निर्णय ले सकती है। फिर चाहे इसमें पति, बच्चे या परिवार के अन्य सदस्य सहमत हों या न हों। वो प्रॉपर्टी को खरीदने, बेचने और या उसे किराये पर देने के लिए स्वेच्छा से निर्णय ले सकती है।


Share This News