Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के निगम में पारा एक बार फिर से चढ़ता दिख रहा है। आयुक्त का चार्ज लेते ही गोपालराम बिरदा ने सबसे पहले उन्होंने आरओ हंसा मीणा को वापस सचिव का अतिरिक्त चार्ज देने के आदेश किए हैं। बीकानेर में महापौर व बिरदा व हंसा मीणा में तनातनी जारी है। मामले भी दर्ज है। निगम में पट्टे जारी करने का मामला हो या निर्माण व साफ सफाई के टेंडरों का मामला गोपालराम बिरदा और मेयर के बीच हमेशा विवाद ही रहा। मीणा अब पहले की तरह अपने उसी कक्ष में बैठ सकेंगी, जहां से उन्हें हटा दिया गया था। बिरदा के इस आदेश के बाद मेयर खेमे में खलबली है। क्योंकि पिछले दिनों ही कमरे और गाड़ी को लेकर मेयर और मीणा के बीच विवाद हुआ था। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। मीणा ने मेयर के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का उपयोग और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज करा दिया।हाईकोर्ट से निलंबन पर स्टे होने के बाद गोपालराम बिरदा गुरुवार शाम को ही कलेक्ट्रेट जा पहुंचे। कलेक्टर और कार्यवाहक आयुक्त अरुण प्रकाश से मिले। उन्होंने हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी सौंप दी। बिरदा के चार्ज को लेकर काफी विचार विमर्श हुआ। कांग्रेस पार्षदों का एक ग्रुप उनकी पैरवी जयपुर तक कर रहा था। प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बना। मौन स्वीकृति के बीच बिरदा ने अरुण शर्मा से निगम की गाड़ी मांग ली।