ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230224 215303 दो अनशनकारी अस्पताल में भर्ती, राष्ट्रपति के नाम लिखेंगे खून से पत्र Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिला कलक्ट्रेट के समक्ष चल रहे आमरण अनशन के 19वें दिन दो अनशनकारियों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया। भाजपा नेता महावीर रांका की अगुवाई में ईसीबी के 18 कार्मिकों की पुन:नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन में अब तक दो दर्जन से अधिक जने अनशन कर चुके हैं। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि दो दिन पहले सीएम को खून से पत्र लिख कर ईसीबी कार्मिकों को ज्वाइनिंग देने की मांग कर चुके हैं, अब शनिवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को खून से लिखे पत्र भेजे जाएंगे। महावीर रांका ने कहा कि 19 दिन से निरन्तर जारी इस आमरण अनशन की गूंज प्रदेश के साथ-साथ अब देश के दिग्गज नेताओं तक भी पहुंच गई है लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री व मंत्री इसे अनसुना कर रहे हैं। 19 परिवारों की स्थिति दयनीय हो चुकी है, न्यायालय से आदेश भी जारी हो चुके हैं लेकिन पुन:नियुक्ति नहीं देना तानाशाही दर्शाता है। भाजपा के तेजाराम राव ने बताया कि उपभोक्ता सरंक्षण एंव सेवा समिति द्वारा समर्थन दिया गया। शुक्रवार को सात दिनों से अनशन पर बैठे रमेश भाटी एवं पांच दिन से अनशन पर रहे लक्ष्मण मेघवाल को अस्पताल मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भर्ती करवाया गया। पंकज गहलोत ने बताया कि अब आमरण अनशन पर पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, जगदीश मोदी, श्रवण चौधरी, शंभु गहलोत, जेठूसिंह परिहार डटे हुए हैं। धरने पर गणेशमल जाजड़ा, जसराज सींर, पंकज गहलोत, लक्की गहलोत, पवन सुराना, राजेन्द्र व्यास, आनन्द सोनी, गौरीशंकर देवड़ा, नरपतसिंह, ओम राजपुरोहित, श्रवण नैन, इन्द्र ओझा, मालचंद जोशी, कैलाश पारीक, भव्य भाटी, महेंद्र भादू, रतनलाल जैपाल, नरपतसिंह भाटी, मुकेश मेघवाल आदि उपस्थित रहे।


Share This News