ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230209 152957 वार्ड 2 में बंदरों के आतंक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के वार्ड संख्या 2 में आवारा पशुओं के साथ-साथ बंदरों ने भी आतंक मचा रखा है अभी कुछ दिनों से वार्ड संख्या दो में बंदरों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर रखा है लोग अपने घरों की खिड़कियां दरवाजे यथासंभव बंद करके रखते हैं लेकिन किसी कारणवश जब भी वे बाहर आने जाने हेतु,आवागमन करनेके लिए दरवाजे खोलते हैं तो बंदर तुरंत घरों में घुस आते है आज प्रातः काल से ही एक बंदर ने वार्ड में आतंक मचा रखा है बार-बार वन विभाग को सूचना दी गई है कई जगह फरियाद की गई लेकिन अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं वार्ड पार्षद श्री सुधा आचार्य ने बताया कि वन विभाग को जब बंदर पकड़वाने के लिए कहते हैं तो वह अपना पल्ला झाड़ लेता है कि “यह हमारा काम नहीं है” अधिकारियों से बात करते हैं कोई सुनता नहीं है तो जनता किसके पास में जाए अब प्रशासन को देखना है कि वह मेरे वार्ड के निवासियों को इस बंदर के आतंक से किस प्रकार मुक्त कर रखती है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होता कोई बड़ी दुर्घटना नहीं होती प्रशासन नींद में ही सोया रहता है गत वर्ष भी ऐसा ही वाकया हुआ था बार-बार आवारा पशुओं को पकड़ने की बात की थी लेकिन एक गाय ने जब मेरे वार्ड के गौरी शंकर व्यास नाम के व्यक्ति को चोटिल कर दिया तब प्रशासन हरकत में आया था लगता है इस बार भी प्रशासन प्रतीक्षा कर रहा है किसी बड़ी दुर्घटना की लेकिन फिर भी मैं चाहती हूं कि समय रहते प्रशासन इस ओर ध्यान दें और इस नटखट बंदर से मेरे वार्ड को मुक्त कराएं बंदर तो आखिर बंदर है लेकिन प्रशासन क्या है यह प्रशासन स्वयं अपना आत्मावलोकन करे क्योंकि यदि प्रशासन संवेदनशील है तो वह कार्यवाही करेगा अन्यथा प्रशासन स्वयं क्या है,स्वयं निर्णय करे।


Share This News