ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230209 WA0143 लापरवाही बरतने पर श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर सीबीईओ को चार्जशीट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने जनाधार, आधार कार्ड बनाने ,आयरन टेबलेट का वितरण और एंट्री सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर सीबीईओ के विरुद्ध चार्जशीट प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं। जिला निष्पादन समिति की गुरुवार को आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने यह निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कई स्थानों पर दूध वितरण नहीं होने की शिकायतें मिली है भविष्य में ऐसा स्वीकार नहीं किया जाएगा। समय-समय पर स्कूलों के निरीक्षण करवाए जाएंगे और यदि खामी पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करवाई की जाएगी। जिला कलक्टर ने जिले में बिजली कनेक्शन से वंचित स्कूलों में कनेक्शन की प्रगति की समीक्षा की। बिजली कनेक्शन से वंचित स्कूलों की सही सूचना नहीं देने पर उन्होंने ने संबंधित नोडल अधिकारी को भी चार्जशीट देने के निर्देश जारी किए ।जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जिन स्कूलों में कनेक्शन फाइल किए गए हैं परंतु डिमांड नोटिस जारी नहीं किया गया है उनके डिमांड नोटिस प्राथमिकता से जारी करवाएं साथ ही पुराने डिमांड नोट पर ही कनेक्शन दिए जा ना सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने यूनिफार्म का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले 7 दिनों में सभी सीबीईओ अपने ब्लॉक में 95 प्रतिशत बच्चों का जनाधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
शिक्षा विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर पूगल और लूणकरणसर सीबीओ के अतिरिक्त समस्त सीबीईओ के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेन्द्र सिंह भाटी, साक्षरता अधिकारी हेतराम सारण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News