ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221004 193016 1 छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, 11 दिन में तीन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के कोटा में अपार्टमेंट की चौथी मंज़िल से कूदकर एक 17 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। एजुकेशन सिटी में स्टूडेंट्स की मौत और सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। घटना बीती शाम सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। कुन्हाड़ी थाना सीआई गंगासहाय ने बताया कि छात्रा कृष्णा (17 साल ) बाड़मेर की रहने वाली थी। वह चार भाई-बहिनों में तीसरे नम्बर की थी और ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी। चारों ही भाई-बहन लैंडमार्क सिटी इलाके में कृष्णा पैराडाइज अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रहते हैं। शाम करीब सात बजे कृष्णा के बिल्डिंग से नीचे गिरने की सूचना मिली। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर जा रही है। कोटा में स्टूडेंट्स की लगातार मौतें सामने आ रही हैं। इससे पहले जवाहर नगर इलाके में तीन फरवरी की रात हॉस्टल छठी मंजिल से गिरकर नीट के कोचिंग स्टूडेंट ईशांशु भट्टाचार्य (20 साल) धूपगुड़ी, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) निवासी की मौत हुई थी। वह रात 11.15 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ बालकनी की खुली खिड़की पर बैठने से बैलेंस बिगड़कर नीचे गिर गया था। लैंडमार्क सिटी में बीते 10 दिनों में यह आत्महत्या का दूसरा मामला है। इससे पहले 30 जनवरी को लैंडमार्क सिटी के फ्रेंड रेजिडेंसी होस्टल में एक छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले 29 जनवरी को कोटा के विज्ञान नगर इलाके में कोचिंग छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया था। छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल की बालकनी से छलांग लगाई थी। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Share This News