ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230105 WA0059 सीएमएचओ ने किया गजनेर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने गुरुवार को गजनेर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।उन्होंने चिकित्सालय की ओपीडी, आईपीडी, साफ-सफाई, लेबर रूम, दवाइयों की उपलब्धता, जांचों की स्थिति, वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। यहां भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी अधिक से अधिक मरीजों और उनके परिजनों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए आईईसी मेटेरियल तैयार करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाना देने के प्रयास हों। पुकार अभियान के तहत मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण पाठशालाओं का प्रभावी आयोजन किया जाए। सीएमएचओ ने यहां स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जाना। इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. दुर्गा टाक सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।


Share This News