ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221103 095705 2 श्रीकोलायत को मिली 03 सौगातें, 1 करोड़ से अधिक राशि से चिकित्सा संस्थानों का होगा विकास ** खाजूवाला दौरे पर रहे आपदा प्रबंधन मंत्री Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हुआ है। क्षेत्र के तीन चिकित्सा संस्थाओं के लिए 1 करोड़ 30 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। इस राशि से चिकित्सालयों के भवन निर्माण एवं विकास पर खर्च किए जायेंगे।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के निरन्तर प्रयासों से यह राशि स्वीकृत हुई है। चिकित्सा भवनों का निर्माण होने से ग्रामीणों को लाभ होगा। ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र सांखला बस्ती व उप स्वास्थ्य केन्द्र मेड़ी का मगरा के भवन निर्माण विकास पर 41-41 लाख रुपये खर्च होंगे जबकि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट  सी.एच.सी. श्रीकोलायत पर 48 लाख रुपये व्यय होंगे।चिकित्सा सुविधाओं के विकास पर राशि स्वीकृत करवाने पर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया और मंत्री भाटी ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

IMG 20230105 WA0052 श्रीकोलायत को मिली 03 सौगातें, 1 करोड़ से अधिक राशि से चिकित्सा संस्थानों का होगा विकास ** खाजूवाला दौरे पर रहे आपदा प्रबंधन मंत्री Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार प्रयासरत- श्री मेघवाल
खाजूवाला दौरे पर रहे आपदा प्रबंधन मंत्री
Thar पोस्ट। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आमजन हेतु मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं।
श्री मेघवाल ने गुरुवार को खाजूवाला दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। आपदा प्रबंधन मंत्री ने खाजूवाला स्थित बिश्नोई धर्मशाला में टीन शेड का उद्घाटन किया तथा जनसुनवाई की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य हुए हैं। उन्होंने आमजन से राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आव्हान किया।इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान प्रशांत सियाग के नेतृत्व में बिश्नोई समाज द्वारा मंत्री श्री मेघवाल का स्वागत किया गया।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने एपीजे अब्दुल कलाम खेल स्टेडियम में वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र से खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक आयोजित करवाए गए। खेल प्रतिभाओं की सुविधाओं के लिए अन्य कार्य भी करवाए जा रहे हैं।
श्री मेघवाल ने खाजूवाला में गुरुद्वारा सभा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर मत्था टेका। इस अवसर पर प्रधान बलदेव सिंह बराड़ ने उन्हें श्रोपा भेंट किया तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। आपदा प्रबंधन मंत्री ने गुरुद्वारा में सिख म्यूजियम देखा। मेघवाल इस दौरान अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।
इस दौरान एसडीएम श्योराम, सीओ विनोद कुमार, तहसीलदार गिरधारी सिंह, बीडीओ राजेंद्र जोईया, नगरपालिका ईओ अभिषेक गहलोत, रामेश्वरलाल गोदारा, सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष ख़लील पड़िहार, संजय गिला, एडवोकेट रामकुमार तेतरवाल, भागीरथ तेतरवाल, 17 केवाईडी सरपंच सुरेंद्र सिंवर, पूर्व सरपंच पदमाराम चौहान, 2 एडीएम सरपंच मुखविंदर सिंह खोसा, दंतौर सरपंच खालिक खान, ओमप्रकाश मेघवाल, 20 बीड़ी सरपंच चेतराम भाम्भू, 3 पावली सरपंच भागीरथ, बिश्नोई समाज के धर्मपाल डेलू, सोहनलाल खोखर, मुकेश भादू, लाजपत थोरी, जितेंद्र थापन, कमलेश बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20230105 WA0055 श्रीकोलायत को मिली 03 सौगातें, 1 करोड़ से अधिक राशि से चिकित्सा संस्थानों का होगा विकास ** खाजूवाला दौरे पर रहे आपदा प्रबंधन मंत्री Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News