ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230105 WA0074 बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दमखम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भंवरलाल सोनी व राजेंद्र सोनी की प्रथम पुण्यतिथि पर बैडमिंटन प्रतियोगिता “का आगाज आज श्री लक्ष्मीनाथ पार्क में हुआ। यह प्रतियोगिता 5 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
श्री लक्ष्मीनाथ बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष श्रीगोपाल अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री श्याम जी सोनी, विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार आचार्य सदस्य, राष्ट्रीय परिषद – भाजपा, खेल शिक्षक श्री मनोज कुमार व्यास,समाजसेवी श्री रमेश जी चांडक तथा स्वागत अध्यक्ष श्री रामेश्वर लाल सोनी ने श्री भंवरलाल सोनी तथा राजेंद्र कुमार सोनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके तथा बैडमिंटन खेल कर किया।अतिथियों का स्वागत महेंद्र सोनी, रामकिशन आचार्य, गोवर्धन दास गहलोत, एडवो. जगदीश आचार्य, डॉ. रजनी हर्ष’ श्रीमती कल्पना मरमट
मेहुल सोनी, चोरुलाल कच्छावा, धीरज जैन, तोलाराम सोनी, रतन सिंह, गिरिराज उपाध्याय, मनोज सेवग, गणेश सोनी, बंटी सुराणा, उमेश बोहरा, विकास पाठक, राजेश अग्रवाल, भगवती प्रसाद माथुर, एन. डी. खत्री, हरी प्रकाश सोनी, मनोज जैन, रामबाबू आचार्य, शिव प्रकाश सोनी आदि ने किया ।श्री लक्ष्मीनाथ बैडमिंटन क्लब के उपाध्यक्ष एडवोकेट जगदीश आचार्य ने बताया की क्लब द्वारा यह छठी बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कुल 19 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता ए बी सी तीन ब्लॉक में बांटी गई है । प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 12 जनवरी को होगा।कार्यक्रम का संचालन सीताराम कच्छावा ने किया।आज खेले गए प्रथम मैच में बंटी सुराणा तथा विवेक मोदी की टीम ने रामबाबू आचार्य तथा पवन सुराणा की टीम को 2-1 से हराया।


Share This News