ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220812 080736 4 बीकानेर : सेना के जवान ने खुद को गोली मारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सेना की छावनी में एक जवान ने सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे,तब तक जवान दम तोड़ चुका था। उसने सुसाइड से पहले रजिस्टर में सुसाइड नोट भी लिखा था, जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।जयपुर रोड पर स्थित सैन्य छावनी में तैनात हेड कांस्टेबल मनदीप सिंह के पास एक कोच का जिम्मा था। पिछले कुछ समय से वो डिप्रेशन में था। सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह ने सुसाइड से पहले रजिस्टर में उसने लिखा कि मैं डिप्रेशन में हूं और इसीलिए जीवन त्याग रहा हूं। उसका शव फिलहाल मिल्ट्री हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां से पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाएगी। सिंह ने बताया कि जवान ने किसी भी व्यक्ति विशेष पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। डिप्रेशन में होने के कारण ही उसने स्वयं का जीवन त्याग दिया। फिलहाल पुलिस उसके पोस्टमार्टम करवा रही है और परिजनों को सूचना देकर बुलाया जा रहा है।मनदीप गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला है और काफी समय से सेना में है। माना जा रहा है कि घर पर नहीं जा पाने के कारण वो डिप्रेशन में था। हालांकि अधिकृत तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मनदीप 36 साल का था।


Share This News