ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20230103 202520 2 चुरू व माउंट आबू में जमी बर्फ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सहित प्रदेश के कई इलाके शीतलहर की चपेट में है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ व पड़ोस के जिले चुरू में खुले स्थानों पर कुछ स्थानों पर बर्फ जम गई है। राजस्थान की चार जगहों पर पाला पड़ गया है। जयपुर के जोबनेर में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इलाके में पानी वाली जगहों पर बर्फ जम गई है। खेतों में भी पाला पड़ गया है, खुले में निकलने पर लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे हैं।राजस्थान की चार जगहों पर पाला पड़ गया है। जयपुर के जोबनेर में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इलाके में पानी वाली जगहों पर बर्फ जम गई है। खेतों में भी पाला पड़ गया है, खुले में निकलने पर लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे हैं।जोबनेर में सर्दी ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जोबनेर स्थित कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला के मुताबिक, न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री दर्ज किया गया। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। पिछले 25 साल में दूसरी बार यहां सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2021 में न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री दर्ज हुआ था। तापमान में भारी गिरावट के चलते जनजीवन प्रभावित है। लोग जगह-जगह स्थानों पर अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। अल सुबह खेतों में फसलों और पेड़ों पर ओस की बूंदें जमी हुई दिखाई दीं। खुले इलाकों और पानी के पॉन्ड में बर्फ जम गई। खेतों सिंचाई के लिए लगे पाइपों में भी पानी जम गया। एक दिन पहले जोबनेर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।प्रदेश में गलन भरी सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चूरू, फतेहपुर और माउंटआबू में लगातार तीसरे दिन टेम्परेचर माइनस छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। फतेहपुर में माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस और चूरू में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ है। माउंटआबू में भी माइनस दो डिग्री से नीचे टेम्परेचर चल रहा है। इन सभी शहरों में खेतों में पाला पड़ा है।श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, सवाईमाधोपुर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, कोटा में घना कोहरा छाया हुआ है। प्रदेशभर में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 जनवरी तक तेज शीतलहर जारी रहेगी।


Share This News