ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221128 184332 2 पत्रकारों के लिये खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों के लिये खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 25 दिसम्बर के बीच किया जा रहा है। अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 दिसम्बर को बैडमिन्टन प्रतियोगिता से होगा। इस दौरान क्रिकेट,बैडमिन्टन,कैरम,शतर ंज और दौड़ में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसके लिये वरिष्ठ साथी श्याम मारू की संयोजन में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें विक्रम जागरवाल,नीरज जोशी राजेश छंगाणी,विवेक आहुजा,मो अली,पवन भोजक,रवि पुगलिया,मुकुन्द व्यास व नारायण उपाध्याय को शामिल किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। जितेंद्र व्यास ने बताया कि इसके लिये कल ट्राई निकाली जाएगी। विजेता उपविजेता टीमों को ट्रांफी व व्यक्तिगत पुरस्कार के अलावा,मैन ऑफ द मैच,मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। टीमों के नाम वरिष्ठ पत्रकार साथियों के नाम से रखे जाएंगे।


Share This News