ताजा खबरे
IMG 20221206 WA0133 श्री परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विफा का डोर टू डोर जनसम्पर्क जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। – विप्र फ़ाउंडेशन द्वारा अरुणाचल प्रदेश स्थित लोहित नदी पर आराध्य देव भगवान परशुराम जी की 51 फ़ीट पंचधातु द्वारा निर्मित विशाल प्रतिमा हेतु “अमृत भारत यात्रा” जो सामाजिक समरसता का संदेश लेकर भारत के विभिन्न राज्यों से होती हुई 12 दिसम्बर 2022 को छोटीकाशी बीकानेर पहुंच रही है ।प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि यात्रा को लेकर बीकानेर के विप्र सहित सर्वसमाज में जबरदस्त उत्साह है इस यात्रा को सफल बनाने के लिए नोखा देशनोक एवं बीकानेर शहर सहित जिलेभर में समाज बन्धुओ से जनसम्पर्क जारी है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारिक के संयोजन में बीकानेर ज़ोन के सभी जिलों में यात्रा के विधिवत संचालन किया जा रहा है जिला अध्यक्ष नारायण पारीक ने बताया कि इस संबंध में शहरी क्षेत्र में युवा प्रकोष्ठ के गोपालकृष्ण व्यास, गजेंद्र आचार्य के नेतृत्व में जनसम्पर्क जारी है पूर्व शहर अध्यक्ष राजकुमार व्यास एवं पार्षद सुधा आचार्य के नेतृत्व में सीमा पारीक, वीणा पारीक, राजूदेवी व्यास सहित सक्रिय कार्यकर्ता बन्धु सर्वसमाज को आमंत्रित किया जा रहा है प्रदेश महामंत्री राजू पारीक क्रोन्या पारीक ने बताया कि युवा शहर अध्यक्ष एडवोकेट त्रिलोकनारायन पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाईवाल, प्रदेश महामंत्री निशांत गौड़,अरुण कल्ला आदि सामाजिक संगठनों के सम्पर्क में है ।केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम सुरावत, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, देहात अध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने गंगाशहर, देशनोक और नोखा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक लेकर कार्य योजना को अंतिम रूप दिया !!महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आशा पारीक ने नेतृत्व में जिलाध्यक्ष यशोदा पारीक, सरला राजपुरोहित, ऋतु श्रीमाली, अन्नपूर्णा जोशी, नीतू आचार्य, लक्ष्मी कश्यप, मधु शर्मा आदि पारीक चौक जस्सूसर गेट क्षेत्रो में प्रबुद्धजन से सम्पर्क कर आमन्त्रित किया

युवा शहर अध्यक्ष एडवोकेट त्रिलोकनारायण पुरोहित के नेतृत्व में जनसम्पर्क के दौरान छात्रनेता कार्तिकनारायण जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन हर्ष, छात्रसंघ उपाध्यक्ष विकास सेवग, श्रीप्रकाश उपाध्याय (एसपी), तुषार आचार्य, विजय ओझा, तुषार सारस्वत, सुमित हर्ष, योगेश व्यास, गौरव आचार्य, शुभम व्यास, गजेंद्र आचार्य, दीपक हर्ष, विकास सेवग, महावीर रंगा, अशोक कुमार, एडवोकेट रामस्वरूप हर्ष, जगदीश शर्मा, कैलाश सारस्वत, नटवर पारीक, मनोज व्यास, मनोज पारीक सहित सभी सक्रिय विप्र बन्धुओ ने उपस्थित होकर यात्रा को सफल बनाने के लिए संकल्पित हुए !!


Share This News