ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221202 104843 8 बीकानेर : पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिया हरमुख चेकपोस्ट के पास से भारत की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। इसकी चेतावनी के बावजूद घुसपैठिया नहीं रुका तो जवानों ने उसे गोली मार दी। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक ये घटना हरमुख चेक पोस्ट के नजदीक माझीवाला गांव में हुई। बीएसएफ ने मंगलवार को घुसपैठिया का शव पाकिस्तान को सौंप दिया। पाकिस्तानी शख्स एक टॉर्च के सहारे बॉर्डर क्रॉस कर रहा था, तभी बीएसएफ की एक टुकड़ी ने उसे रुक जाने की चेतावनी दी लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता गया। जिसके बाद जवानों ने फायरिंग की। घटना के समय घना कोहरा था। ऐसे में व्यक्ति का शव कोहरा छंटने के बाद बरामद किया गया।घटना के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की गई थी। जिसमें पाकिस्तानी सेना ने व्यक्ति को पहचानने से इंकार करते हुए शव लेने से मना कर दिया था। मंगलवार को मृतक का बेटा आया और उसने शव की शिनाख्त की। जिसके बाद बीएसफ ने घुसपैठिए का शव पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया।


Share This News