Thar पोस्ट, न्यूज। कांचीपुरम से अरुणाचल भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा के तहत शुरू हुई अमृत भारत रथ यात्रा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारियो को लेकर विफा जोन 1-बी प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहत की अध्यक्षता महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में विफा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक,शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक,देहात जिलाध्यक्ष शिव रतन ओझा,जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशोदा पारीक,पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास,युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष त्रिलोकनारायण पुरोहित,प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ राजू पारीक,प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश उपाध्याय,भगवान परशुराम तीर्थोन्नयन कमेटी सदस्य भवानी पाइवल ने भव्य स्वागत को लेकर अपने विचार प्रकट करते हुए सुझाव दिए।विफा जोन 1-बी प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने सभी प्रकोष्ठों को क्षेत्रवार भव्य स्वागत की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी है।बीकानेर शहर में रथ यात्रा के प्रवेश से लेकर प्रस्थान तक का रोड मैप तैयार कर अंतिम रूप दिया जायेगा।इस अहम बैठक में देशनोक अध्यक्ष कैलाश उपाध्याय,शक्ति पारीक,सरला राजपुरोहित, नीतू आचार्य,पूर्व बीकानेर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीता पारीक,लक्ष्मी कश्यप,सुमन पारीक,धनसुख सारस्वत,किसन जोशी,मनोज पारीक,कैलाश सारस्वत,नंदकिशोर गालरिया,रमेश जाजड़ा,देहात महिला अध्यक्ष सीमा मिश्रा, मुकेश सारस्वत, युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा, रामस्वरूप हर्ष ,जगदीश शर्मा ,राजकुमार व्यास ,सुभाष पुरोहित,ऋतू श्रीमाली,राजू माली,मधु शर्मा ,वीणा पारीक,अन्नपूर्णा जोशी,वीरेंद्र राजपुरोहित, ईश्वर पंचारिया,ज्योतिप्रकाश श्रीमाली,छोटूलाल चुरा,के सी ओझा, आदि विप्र कार्यकर्ता सहित विफा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।