ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221127 205912 गायों के बाद अब पक्षियों की बारी! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। गायों के बाद अब पक्षी वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बर्ड फ्लू, एक वायरल बीमारी है जो कि एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस के कारण पक्षियों मे फैलता है। हर साल इसके कारण हजारों पक्षियों की जान लेनी पड़ती है। इस साल बर्ड फ्लू के मामलों ने इतिहास बना दिया है। इस साल अकेले अमेरिका में 50.54 मिलियन यानी कि 5 करोड़, 5 लाख पक्षियों का सफाया कर दिया है, जिससे यह इतिहास में देश का सबसे घातक प्रकोप बन गया है। इसके साथ ही भारत में भी पिछले एक हफ्ते में बर्ड फ्लू के मामले तेजी से बढ़े हैं। बीते हफ्ते ही केरल में अकेले 20 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारने का आदेश दिया जा चुका है।केरल में में कई पक्षियों की मौत के बाद प्रशासन ने 20,471 बत्तखों को मारने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं, यहां केंद्र की एक टीम भी भेजी गई है। साथ ही मुर्गी, बटेर और कई प्रकार के घरेलू पक्षियों के अंडे और मांस को खाने से बचने को भी कहा गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार भी अलर्ट पर है। 


Share This News