ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220820 094114 18 महिलाओं की चैन छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। महिलाओं की सोने की चैन छीनकर भागने वाले दो युवकों को गंगाशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यहां दोनों युवकों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। बीकानेर में चैन व मोबाइल छीनकर भागने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच दो युवकों को एक महीने की मशक्क्त के बाद पकड़कर पुलिस ने इस सिलसिले को रोकने का प्रयास कया है।गंगाशहर में गोपेश्वर बस्ती में रहने वाले अजय कुमार की पत्नी पायल सुराणा जैन ने पुलिस को एफआईआर करवाई थी कि 25 सितम्बर को करीब 4.13 बजे दोपहर के समय में सडक मार्ग से जा रही थी, उसी समय दो बाईक सवार व्यक्ति मेरे गले से सोने की चैन खिंचकर भाग गये। इस दौरान महिला के चोट भी लगी। बीकानेर में बदमाश न केवल परकोटे बल्कि बाहरी कॉलोनियों में भी सक्रिय है। इसके अलावा अवैध हथियार, जुआ, सट्टा व नशे की सामग्री सहज सुलभ है। घर बर्बाद हो रहे हैं। अपराध बढ़ रहे हैं। हालांकि पुलिस कार्रवाई भी करती है लेकिन अपराधों पर अंकुश नहीं लग पाया है। बीकानेर एक छोटा शहर है लेकिन यहाँ अपराध का ग्राफ ऊंचा है।


Share This News