ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221029 WA0094 बीकानेर : लालगढ़ स्टेशन पर रेलवे की मॉकड्रिल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर मंडल के लालगढ़ स्टेशन पर आज मॉकड्रिल हुई। इसके अनुसार शनिवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर ऋ षिकेश बाड़मेर ट्रेन किसी रेल गाड़ी से टकरा गई। दोनों के कोच एक दूसरे पर चढ़ गए। हादसा होते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। स्टेशन अधीक्षक ने इस हादसे की सूचना तुरंत बीकानेर स्थित डीआरएम को दी। बाद में रेलवे पुलिस के साथ बचाव दल उपकरणों सहित तुरंत लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसमें नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स टीम भी रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वहां आ गई। इसमें बीकानेर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हादसा होने की स्थिति में कैसे बचाव कार्य किया जाए इसका रिहर्सल किया। इसमें किसी भी संभावित रेल दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों के रेस्क्यू तथा उन्हें तत्काल पहुंचाई जाने वाली चिकित्सा एवं अन्य सहायता हेतु अभ्यास किया गया। जिन लोगों को इस अभ्यास की जानकारी नहीं थी वे यह नजारा देख कर पहले तो एकदम सकते में आ गए और इस बारे में जानकारी लेने लगे।


Share This News