ताजा खबरे
FB IMG 1664450139428 राजस्थान में कौन होगा मुख्यमंत्री ? यह हाईकमान तय करेगा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। राजस्थान में कौन होगा मख्यमंत्री? । क्या गहलोत ही सीएम बने रहेंगे। अथवा कोई और बाज़ी मारेगा। इस आपाधापी के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा. अशोक गहलोत की सोनिया गांधी के साथ करीब 1.30 घंटे बैठक चली।

सीएम गहलोत ने कहा कि जयपुर में विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने की घटना के लिए उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगी है और अब वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. गहलोत ने से कहा कि मैं 50 साल से कांग्रेस का वफादार सिपाही रहा हूं…दो दिन पहले की घटना से बहुत दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया जी से माफी मांगी है।सूत्रों का कहना है कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां जोधपुर हाउस में गहलोत से मुलाकात की तो सुबह के समय वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी से मुलाकात की. उधर, कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रमुख एके एंटनी ने समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर के साथ केरल भवन में बैठक की. गहलोत बुधवार रात दिल्ली पहुंचे और सोनिया गांधी के नेतृत्व की सराहना की तथा उम्मीद जताई कि ‘घर की बातों’ को सुलझा लिया जाएगा. पार्टी की राजस्थान इकाई में संकट पैदा होने के बाद गहलोत पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं।


Share This News