ताजा खबरे
चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर ‘आज की रात’रामदेवरा मेलार्थियों के लिए 10 सितंबर से लगेगा शिविरबिजली बन्द रहेगी, 3 घण्टे कटटिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’
IMG 20241023 101608 1 चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर 'आज की रात' Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। (जितेंद्र व्यास)। बीकानेर के परकोटे में इन दिनों त्योहारी तीज की रंगत है। कोटगेट से लेकर मुरलीधर व्यास कॉलोनी के बीच अनेक चौक, गलियों, मंदिरों में अन्य दिनों की तुलना में अधिक रौनक भीड़ है या कहें कि मेला है। महिलाओं की धमोली तीज त्योहार होने से मिठाई नमकीन की दुकानों पर लोग उमड़े हुए है। केईएम रोड से लेकर शहर की गलियों में मेहंदी लगाए बाई बेटियों, महिलाओं युवतियों की आवाजाही है। लेकिन इस रंगत में…

चुनावी तड़का भी अनेक स्थानों पर देखा जा रहा है। किस वार्ड से कौन फाइनल हुआ है ? और कौन चुनाव नही लड़ रहा है इसकी भी खूब चर्चा है। शहर के पाटो पर भी पार्टी व प्रत्याशी को तौला जा रहा है। किस वार्ड में क्या समीकरण है ? कौन महापौर बन रहा है ? इसके भी पाटों पर खूब चर्चे हैं। कुछ युवा तो अब मोबाइल पर भी मजे ले रहे है। ‘मोबाइल पर एक दूसरे को यह भी कहते सुनते दिखाई दे रहे है कि -महाराज थोरों टिकट फाइनल है’। बता दें कि दोनों पार्टियों द्वारा अभी तक फाइनल सूची जारी नहीं होने तथा प्रत्याशियों को सीधे फोन से सूचित किए जाने की बात को अब युवा मज़ाक बनाकर पेश करने लगे है। पार्टियां चुप है लेकिन लोगों को सूचियों का इंतज़ार है और नामांकन 31 तक ही जमा होने की वजह से कल गहमागहमी अधिक रहेगी। इस बार नगर निगम के चुनाव इतने ” हॉट” हो जाएंगे, इतनी माथापच्ची होगी? यह बात पार्टी आकाओं ने भी नही सोची थी। राज्य में 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 31 अगस्त तक ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। तो फिर आज की रात से कल सुबह तक का सभी को इंतज़ार….


Share This News