ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
IMG 20241023 101608 2 मौसम बदलेगा, यह है वजह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के दोबारा सक्रिय होने के संकेत हैं। 2 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू होने और इसके बाद बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। अगले एक-दो दिन प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए निम्न दबाव क्षेत्र का असर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसी सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए लो-प्रेशर सिस्टम से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ मानसून के कोर जोन में बारिश बढ़ने की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए राजस्थान तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सिस्टम की दिशा और ताकत के आधार पर राजस्थान में बारिश का दायरा और तीव्रता तय होगी।

2 सितंबर से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद सिस्टम के प्रभावी होने पर बारिश का दायरा अन्य इलाकों तक बढ़ सकता है। कुछ पूर्वानुमानों में 3-4 सितंबर से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत दिए गए हैं। राजस्थान में पिछले कुछ वर्षों में सावन के बजाय भादवा माह में अधिक बारिशें हो रही है।


Share This News