ताजा खबरे
IMG 20220724 181108 2 बैंक एफडी नियम में हुआ यह बड़ा बदलाव, आपको मिलेगा कम ब्याज ! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने फ़िक्स डिपाजिट नियम में बदलाव किया है। यदि आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो जान लीजिए कि RBI ने एफडी के बड़े नियम को बदल दिया है।

जानकारी के अनुसार आरबीआई (RBI) ने एफडी से जुड़े नियमों में कुछ समय पहले ही बदलाव कर दिया और ये नए नियम प्रभावी भी हो चुके हैं। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाए जाने के फैसले के बाद कई सरकारी और गैर सरकारी बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाना शुरू कर दिया है। दरअसल RBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियम में बड़ा बदलाव ये किया है कि अब मैच्योरिटी पूरी होने के बाद अगर आप राशि को क्लेम नहीं करते हैं तो आपको इस पर कम ब्याज मिलेगा. ये ब्याज सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज के बराबर होगा. अभी आमतौर पर बैंक्स 5 से 10 साल की लंबी अवधि वाले FD पर 5 परसेंट से ज्यादा ब्याज देते हैं. जबकि सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें 3 परसेंट से 4 परसेंट के आस-पास होती हैं.

RBI ने जारी किया ये आदेश

RBI की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योर होता है और राशि का भुगतान नहीं हो पाता है या इस पर दावा नहीं किया जाता है तो उस पर ब्याज दर सेविंग्‍स अकाउंट के हिसाब से या मैच्‍योर्ड FD पर निर्धारित ब्‍याज दर, जो भी कम हो वो दी जाएगी. ये नया नियम सभी कमर्शियल बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंक, सहकारी बैंक, स्थानीय क्षेत्रीय बैंकों में जमा पर लागू होंगे।


Share This News