ताजा खबरे
IMG 20220929 180225 रेलवे : 1 अक्टूबर से नई समय सारणी-गाड़ियों के समय में होगा आंशिक परिवर्तन Rajasthan News Portal देश
Share This News

उ. प. रेलवे पर 227 गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय में 100 मिनट तक की होगी बचत

Thar पोस्ट, न्यूज। रेलवे प्रशासन द्वारा 01 अक्टूबर 2022 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर गाडियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तिन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर 227 गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय में 100 मिनट तक की बचत होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 01 अक्टूबर 2022 से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाडियों के आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। 01 अक्टूबर 2022 से लागू नई समय-सारणी अनुसार जयपुर स्टेशन पर 07, जोधपुर एवं भगत की कोठी स्टेशन पर 47, अजमेर स्टेषन पर 06 तथा बीकानेर स्टेशन पर 10 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में 30 मिनट या अधिक का परिवर्तन होगा।

इसके अतिरिक्त अन्य गाडियों के संचालन समय में भी परिवर्तन देखने के लिए यात्री अपनी यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्वएसएमएस सेवा 139 अथवा वेबसाईट www.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com पर गाडी का समय जांच ले।

नोट: 1. गाड़ियों की गति बढ़ने के कारण 14661, बाडमेर-जम्मूतवी त्रि-साप्ताहिक, 15631, बाडमेर-गुवाहाटी साप्ताहिक व 22664, जोधपुर-चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक रेलसेवाओं के संचालन दिवसों में परिवर्तन किया गया है

2. 01 अक्टूबर से लागू नई समय सारिणी के अनुसार गाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन को देखते हुए सभी रेल यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पूर्व एसएमएस सेवा 139 अथवा वेबसाईट www.indianrail.gov.in या www. trainenquiry. Com पर गाडी का समय जांच ले।


Share This News