







Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अब चुनावी रंगत चरम पर है। आज नामांकन भरने का अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलेक्टरी परिसर पहुंचे। पूरा परिसर ‘चुनावी मेले’ में रंगा नज़र आया। बीकानेर की हॉट सीट वार्ड 73 से चुनावी रण में उतरे भाजपा से दीपक पारीक व कांग्रेस से अनिल कल्ला ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया, इस वार्ड से आनंद जोशी भी मैदान में है इससे मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार है। वार्ड 75 से महावीर रांका ने भारी जन समर्थन के साथ नामांकन भरा, जो कि महापौर के प्रबल दावेदार है। इनके अलावा सुरेंद्र सिंह, गोपाल अग्रवाल, श्याम सिंह हाडला, सुशीला कंवर, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, सुहानी शर्मा, भगवान सिंह मेड़तिया सहित अनेक प्रत्यशियों ने भी नामांकन भरे। आज अनेक वार्डो से निर्दलीय भी अपना पर्चा भरने के लिए पहुंचे। इनमें अनेक ऐसे भी थे जिन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया और उन्होंने बागी उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा। इस बार दोनों ही प्रमुख दलों में टिकट नही मिलने से अनेक कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। टिकट के मुद्दे पर पारीक चौक में भी पंकज पारीक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।






टिकट मिलना और ऐनवक्त पर कटने को लेकर भी कुछ मायूस है। हालांकि 3 सितबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। ऐसे में यह भी संभावना है कि कुछ बागी उम्मीदवार अपना नाम वापस भी ले ले।

नामांकन के साथ ही आज से चुनावी पारा और ऊंचाई पर पहुंचेगा। प्रत्याशियो के कार्यालय भी खुलेंगे। चुनाव को लेकर कॉमेडी कलाकार भी सक्रिय हो गए है और वीडियो शूट कर रहे है। मुरारी लाल व अन्य कलाकारों द्वारा वायरल वीडियो के भी लोग खूब मजे ले रहे है। बहरहाल बोर्ड किसका बनता है। इसकी तस्वीर 9 सितंबर के बाद ही साफ हो सकेगी।
