ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 बीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नयाशहर थाना इलाके में चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार सोनगिरी कुंआ क्षेत्र में यह वारदात हुई है।जिसमें एक युवक घायल हुआ है। कमल गहलोत नामक युवक के चाकू लगा है। जिसे पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधे घंटे से इस युवक का हमला करने वाले कुछ युवक इंतजार कर रहे थे। जिनके हाथ में डंडे वगैरह भी थे।जैसे ही कमल यहां से गुजरा उस पर युवक टूट पड़े और एक युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। किन्तु किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


Share This News