ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220810 185953 पीबीएम अस्पताल का जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक खुला रहे, अन्यथा होगी सख्त कार्यवाही* *शिकायत पर संभागीय आयुक्त ने करवाई जांच, बंद मिला कार्यालय* Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने पीबीएम अस्पताल के जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से खुला रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस दौरान यदि कार्यालय बंद पाया गया तो जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि बुधवार को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई कि कार्यालय दोपहर 3 बजे बंद हो जाता है और इसके बाद आम आदमी का कार्य नहीं हो पाता। इस पर संभागीय आयुक्त ने शिकायत को क्रॉस वेरिफाई करवाया। इस दौरान कार्यालय बंद मिला। इसके मद्देनजर उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में कार्यालय बंद पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही अस्वीकार्य होगी।


Share This News