ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220810 153005 कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव में भर्ती Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज मुम्बई। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है तबीयत बिगड़ने की वजह से राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया है. उनके भाई और पीआरओ ने कॉमेडियन को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की है.

आखिर राजू को क्या हुआ?

राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे. ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए. इसके बाद राजू श्रीवास्तव को फौरन अस्पताल ले जाया गया. राजू के पीआरओ अजीत का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए थे. सुबह जिम करने गए, जिम करते करते उन्हें हार्ट अटैक आया. उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव की पल्स अब लौट आई है. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. पीआरओ ने कॉमेडियन के सभी प्रशंसकों से राजू की सलामती की दुआ करने की मांग की.


Share This News