ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220714 001920 2 बीकानेर के आकाश बायजू के 5 छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20220714 005156 बीकानेर के आकाश बायजू के 5 छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेटKThar post बीकानेर। बीकानेर में आकाश बायजू’एस के 5 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 परीक्षा के पहले सत्र में 99 पर्सेंटाइल और उससे अधिक अंक हासिल कर संस्थान और शहर को गौरवान्वित किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कल रात नतीजे घोषित किए। यह इस साल आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग के लिए दो संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं में से पहली थी।

शीर्ष स्कोर करने वालों में दिव्यांशी 99.22, प्रिया पान्डे 98.60, प्रीवा लालवानी 98.59 अयाम अहमद गौरी 97.40 आदित्य विक्रम 97.38 हैं।

इन छात्रों ने आईआईटी जेईई क्रैक करने के लिए टू ईयर क्लासरूम प्रोग्राम के तहत आकाश इंस्टीट्यूट ज्वाइन किया था। इसे दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से माना जाता है। उन्होंने कॉन्सेप्ट समझने के लिए किए गए अपने प्रयासों और लर्निंग शेड्यूल का पालन करते हुए टॉप पर्सेंटाइल के साथ जेईई की टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस मौके पर छात्रों ने कहा, हम आकाश इंस्टीट्यूट के आभारी हैं, जिसने हमें दोनों तरह से मदद पहुंचाई। इंस्टीट्यूट की कंटेंट और कोचिंग के बाद हमें विभिन्न विषयों में अन्य कॉन्सेप्ट में उलझने की जरूरत नहीं पड़ी।

छात्रों को बधाई देते हुए श्री आकाश चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, आकाश बायजूस ने कहा, “हम इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों को बधाई देते हैं। देशभर से जेईई मेन 2022 के पहले सेशन के लिए 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। टॉप पर्सेंटाइल हासिल करने की उपलब्धि इन छात्रों के कठिन परिश्रम व समर्पण और उनके माता-पिता के सहयोग का परिणाम है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।“


Share This News