ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220713 181734 बीकानेर : पत्नी ने अपने पति को क्रिकेट बेट से पीटा, कलेक्टर परिसर में प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सामाजिक ढांचे में बदलाव अब यूरोप की तरह हो रहा है। भारत में महिलाएं अब अपराध की दुनिया में सक्रिय है। जो घटनाएं यूरोप के देशों में होती थी अब बीकानेर जैसे छोटे शहरों में भी हो रही है। हाल ही के वर्षों में महिलाएं तेज़ी से बदली है। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक पत्नि ने अपने पति को बेहरमी से मारने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीडि़त पति ने अपने परिजनों व समर्थकों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शनकारियों को आरोप है कि थाना पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय पति को ही परेशान कर रही है। बताया जा रहा है कि रिडमलसर गांव में आपसी विवाद में पति अमीन अली पर उसकी ही पत्नी ने देर रात सोते हुए पर क्रिकेट के बल्ले से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में युवक के सिर फट गया जिस पर एक दर्जन से ज्यादा टांके आए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमें भी दर्ज हो चुके है। अमीन अली के साथ हुए इस दुव्यर्वहार के लेकर गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर मारपीट करने वाली उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान युवक के परिजनों ने जेएनवीसी थाना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की युवक के भाई का कहना है कि आमीन पेंट का काम करता है जिसे उसकी बीवी ने बेवजह ही बल्ले से पीटकर अधमरा कर दिया।


Share This News