ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220713 WA0267 महिला शक्ति ने किया यज्ञ व योग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। राजस्थान महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर व भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा संयुक्त रूप से पांच दिवसीय योग शिविर रविवार से माहेश्वरी भवन गंगाशहर मे आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अनेक महिलाएं योग का लाभ ले रहीं हैं।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शिविर स्थल पर यज्ञ का आयोजन भी किया गया ।जिला सोशल मीडिया मीडिया प्रभारी इंदु शर्मा ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ व महिला मंडल अध्यक्ष हेमा करनाणी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया।

शिविर में महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उमा शर्मा ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य हेतु विभिन्न रोगों से संबंधित सूक्ष्म व्यायाम व आसन करवाए। महिला पतंजलि सोशल मीडिया राज्य प्रभारी सुनीता गुर्जर ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में पतंजलि की कोषाध्यक्ष ऋतु धीर,युवती प्रभारी चंद्राणी, भारती अरोड़ा, टीना, सरिता नाहटा, इंदिरा,मधु, सरोज, राधा कलावती, पूजा, रेणु बोथरा, प्रभा बैद आदि ने भागीदारी निभाई।


Share This News