ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220511 111942 62 बिजली कटौती: 3 घंटे इन इलाकों में असर ** महिला ट्रेन के नीचे आई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के चलते 23 जून को सुबह 7 बजे से 10 बजे बिजली कटौती रहेगी। इससे अनेक इलाके प्रभावित होंगे। जिसमें वृंदावन एन्क्लेव फेज 1,2 , गुलाब बाग , बड़ा बाग , सहेलियों की बाड़ी , वृंदावन मैन ऑफिस , शास्त्री पार्क , दिल्ली पब्लिक स्कूल , वृंदावन वेस्ट ब्लॉक , सागर सेतु , हिम्मतासर एग्रीकल्चर , हिमतासर गांव , रायसर , एग्रीकल्चर , रायसर गांव आदि क्षेत्र शामिल है।

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर : बीकानेर में हुए सड़क हादसे में पति की मौत के बाद से एक महिला डिप्रेशन में चल रही थी। इस महिला ने बुधवार सुबह रेलवे पटरी पर अपनी जान दे दी। महिला का शव अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।गोपेश्वर बस्ती में रहने वाली सीमा स्वामी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी। उसके पति की मौत करीब डेढ़ साल पहले हो गई थी। इसके बाद से वो डिप्रेशन में थी। मंगलवार की रात वो अपने किसी परिचित के यहां रुकी हुई थी। सुबह अपने घर जाने के लिए वहां से निकल गई। वो घर जाने के बजाय रेल पटरी पर पहुंच गई। यहां एक ट्रेन के आगे आ गई। उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके से शव काे हटाकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। महिला का पुत्र स्वयं पीबीएम अस्पताल में ही काम करता है।


Share This News