ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220622 175805 भूकम्प से अफगानिस्तान में 1 हज़ार से अधिक लोगों की मौत, हज़ारों बेघर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । अफगानिस्तान में आए भूकंप से भीषण तबाही हुई है। इस तबाही में एक हजार लोगों की मौत की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में था। जानकारी के मुताबिक, ये भीषण भूकंप अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आया। इस भूकंप के झटके भारत और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस भूकंप के झटके इस्लामाबाद समेत उसके कई राज्यों में महसूस किए गए। राहत कार्य के लिए बचाव दल हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। खबर मिली है कि इस भूकंप की वजह से अफगानिस्तान में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं

भूकंप के ये झटके पाकिस्तान में भी महसूस किये गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में था।भूकंप की अधिकमत तीव्रता अबतक तय नहीं हो पाई है। हालांकि रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। अफगानिस्तान में आया भूकंप इससे कुछ ही कम तीव्रता वाला था।


Share This News