ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220511 111942 8 महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण** समर कैंप का समापन व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। पारीक महिला समिति की ओर से आयोजित पन्द्रह दिवसीय समर कैंप का समापन आज सत्यनारायण मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान बतौर अतिथि श्री छ:न्याति ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष भंवरलाल व्यास व राजकीय माध्यमिक विद्यालय 15 नं स्कूल की प्रधानाचार्य प्रसन्ना पारीक थी। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के सर्वोगिण विकास का जरिया होता है। जिसमें बच्चों की प्रतिभा का निखार होता है। उन्होंने बच्चों को संस्कार अपनाने की सीख देते हुए कहा कि वर्तमान के मोबाइल युग में बच्चे अपनी सभ्यता और संस्कृति से दूर होते जा रहे है। ऐसे मे अभिभावकों को पढ़ाई के साथ साथ संस्कारों का भी सृजन करना चाहिए। समिति की अध्यक्ष अनुराधा पारीक ने बताया कि शिविर में निकिता पारीक ने डांस व अलका पारीक ने ब्यूटी पार्लर के गुर शिविर में आएं बच्चों को सीखाएं। शिविर में समिति की यशोदा,शक्ति, सुमन,शकुन्तला,किरण,उषा,मंजू व वीणा ने पूरा सहयोग किया। संचालन मनोज पारीक ने किया।
Thar आर पी एफ अंतर मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता बीकानेर मंडल के परेड ग्राउंड lalgarh के तत्वाधान में संपन्न करवाई गई जिसमें जोधपुर मंडल बीकानेर मंडल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया । दोनों ही टीमों ने अच्छी खेल भावना दिखाते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ही टीम के बीच प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले में काफी रोचक मुकाबला रहा जिस में अंततः जीत बीकानेर मंडल की हुई व जोधपुर टीम रनर अप रही । मुकाबले में बेस्ट खिलाड़ी प्रदीप बल्हारा रहे व बेस्ट रनर अप Ajmer मंडल से श्री कानाराम Jat जी रहे। सभी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए महामहिम बीकानेर मंडल श्रीमान स.सु.आ G. S meena की गरिमामय उपस्थिति में सभी खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया।

शक्ति करण महिला ट्रस्ट ने किया निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर की महिलाओं को स्वावलंबी आत्मनिर्भर ओर अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए शक्ति करण महिला ट्रस्ट राजस्थान इकाई द्वारा विभिन्न तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आज रामपुरा के बलदेव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गली नंबर अट्ठारह ओर सुभाष पूरा में सिलाई एवं ब्यूटीशियन के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं को सिलाई और कढ़ाई का जहा प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं 50 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटीशियन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।दरअसल आपको बता दे कि शक्ति करण महिला ट्रस्ट राजस्थान इकाई द्वारा प्रदेश भर में जहा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए जागरूक किया जा रहा है, वही विभिन्न तरह के प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे । जिसमें सिलाई, ब्यूटीशियन, टेडी वियर, पेंटिंग, फैशन डिजाइनिंग, बैग मेकिंग एवं पैकिंग का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम का संचालक कर रहे, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि शक्ति करण महिला ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्य से शहर की महिलाओं स्वावलंबी बनने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बन कर कार्य कर रही है, जो एक सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज के समय मैं महिलाएं इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लेकर अपने परिवार की आजीविका चला सकती है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को हम गांव गांव जाकर गांव की महिलाओं को जागरूक करने का काम करेंगे, जिस कारण उन्हें विभिन्न तरह की योजनाओं का लाभ मिल सके। निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नीलम बंसल ने की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा की जिला मंत्री प्रोमिला गौतम ने सभी महिलाओ का आभार व्यक्त करते हुए शहर की महिलाओ से उन्होंने संस्थान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरोज राठौड़, मीना कंवर,सुमन कंवर,महक कंवर,दिव्या कवर, रूपा, पूजा देवी, दीप्ति कोमल, सरिता आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

IMG 20220528 WA0061 महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण** समर कैंप का समापन व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20220528 WA0062 महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण** समर कैंप का समापन व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20220528 WA0039 महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण** समर कैंप का समापन व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News